राज्यपाल की बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर, 22 मई (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुद्ध पूर्णिमा (23 मई) की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि बुद्ध का अर्थ ही है जागृत। उन्होंने भगवान बुद्ध को स्मरण करते हुए उनकी ज्ञान, नैतिक चरित्र और एकाग्रता के विकास की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। मिश्र ने कहा कि भगवान बुद्ध प्राणिमात्र के कल्याण और करूणा से जुड़े है। बुद्ध पूर्णिमा मानव कल्याण के उनके मार्ग पर चलते हुए हमें राष्ट्र और समाजोत्थान के लिए कार्य करने का संदेश देती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर