2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने के लड़ रहे:तेजस्वी

चुनावी सभा को संबोधित करते तेजस्वी व मुकेश सहनी

पूर्वी चंपारण,22 मई(हि.स.)। 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने की लडाई है,जब हमारी सरकार बनेगी तो बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। उक्त बातें सुगौली के विशुनपुरवा हाई स्कूल के प्रांगण में पश्चिम चंपारण से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कही।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मदनमोहन तिवारी को लालू यादव,मुकेश सहनी,राहुल गांधी का संयुक्त उम्मीदवार बताते हुए लोगो से उन्हे जीत दिलाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो पांच किलो के बदले दस किलो अनाज दिया जाएगा। गैस का दाम घटेगा। बेरोजगारी, गरीबी व महंगाई का समूल नाश किया जायेगा। उन्होने कहा कि मोदी जी चीनी मील भी नहीं चलवाए।

वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कम शब्दों में अपना भाषण समाप्त करते हुए कहा कि हमारे कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को मजबूती से जिताइए। हम सभी संविधान बचाने की लडाई लड रहे है। हमे परेशान किया जा रहा है। जिसका जवाब वोट से देना है।आप सभी लोग मिल कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनावे। इससे पहले स्थानीय नेताओं व कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा दोनों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद यादव ने किया। जबकि संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजय झा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश /चंदा

   

सम्बंधित खबर