राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 'बुद्ध पूर्णिमा' की दी शुभकामनाएं

देहरादून, 22 मई (हि.स.)। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा,करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर