शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपित गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 मई (हि.स.)। सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने शादी का वादा कर प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम नजरूल इस्लाम है। वह सिताई का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नजरुल काम के सिलसिले में सिलीगुड़ी आते रहते था। इस दौरान सिलीगुड़ी की एक युवती से उसे प्रेम हो गया। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों साथ रहने लगे, तभी युवती को प्रेमी पर शक हो गया। जिसके बाद प्रेमिका सिताई स्थित नजरुल के घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर प्रेमिका को पता चला की नजरूल शादीशुदा है। उसका एक संतान भी है। इसके बाद युवती सिलीगुड़ी लौट आई और 19 तारीख को सिलीगुड़ी महिला थाने में प्रेमी के खिलाफ धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने नजरुल को बुधवार देर रात झंकार मोड़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर