ब्रह्मपुत्र में 49 यात्रियों को लेकर जा रही फेरी फंसी, दहशत

जोरहाट (असम), 26 मई (हि.स.)। जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नद में एक फेरी (यंत्र चालित नाव) का इंजन खराब हो जाने से 49 यात्री फंस गए।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को एसबी प्रियानोज-2 नाम की फेरी अफलामुख से 49 यात्रियों को लेकर निमाती घाट की जा रही थी, लेकिन ब्रह्मपुत्र के बीचों-बीच फेरी का इंजन खराब हो गया। तत्काल आधार पर एसबी प्रियोनोज-2 के यात्रियों को बचाने के लिए अफलामुख से एक और फेरी को भेजा गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दूसरी फेरी के जरिए सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/समीप/अरविंद/सुनीत

   

सम्बंधित खबर