तेल चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

बरपेटा (असम), 08 जून (हि.स.)। बरपेटा जिले के हाउली इलाके से पुलिस ने तेल चोरी मामले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया है कि बीती रात हाउली में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के किनारे हाउली गांव में तेल टैंकर (एनएल-01एई-8374) से तेल चुराते समय तेल चोरी के मास्टरमाइंड सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पुलिस ने अभियान के दौरान टैंकर के चालक रफीकुल अली और सहचालक अशरफुल अहमद को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभियान के दौरान तेल चोरी मामले में शामिल इमामुल हक घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने अभियान के दौरान 500 लीटर डीजल जब्त किया है। वहीं तेल चोरी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक टाटा मैजिक वाहन (एएस-25बीसी-4851)) के अलावा कई ड्रम भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर