जम्मू-कश्मीर में टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, पारा 42.8 के पार

काजीगुंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज
30 मई से हल्की बारिश से राहत की बंधी उम्मीद 
जम्मू। स्टेट समाचार
पूरे जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और जम्मू स्टेशन पर आज अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार शुष्क मौसम की स्थिति और वातावरण में कम नमी के कारण जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है और अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने 30 मई से भीषण गर्मी से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड ने पिछले सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि स्टेशन ने पिछले चार दशकों में सबसे गर्म मई का दिन दर्ज किया है। यहां स्थानीय मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि काजीगुंड में पिछले 43 वर्षों में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने 31 मई 1981 को 33.6 डिग्री सेल्सियस के सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आंकड़ों से पता चलता है कि कोकरनाग ने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है क्योंकि स्टेशन ने पिछले 22 वर्षों के बाद दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि सबसे गर्म मई दिवस 15 मई 2001 को 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में भी पिछले 23 वर्षों के दौरान मई के महीने में दूसरा सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि 23 मई 2000 को सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 23 वर्षों में भद्रवाह में मई का तीसरा सबसे गर्म दिन 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मई महीने में अब तक दूसरा और पहला उच्चतम तापमान 26 मई 2024 को 34.7 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीजऩ का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड करने के एक दिन बाद, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जहां पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विवरण के अनुसार, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

   

सम्बंधित खबर