डीएम ने बंजरिया प्रखंड में सिकरहना नदी के बढते जलस्तर का किया निरीक्षण

सिकरहना नदी का बढते जलस्तर का निरीक्षण करते डीएमसिकरहना नदी का बढते जलस्तर का निरीक्षण करते डीएम

पूर्वी चंपारण,04 जुलाई(हि.स.)। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को जिले के बंजरिया अंचल होकर बहने वाली सिकरहना नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जटवा पुल पहुंचकर पचरूखा मध्य के मुखिया आदिल राणा व अन्य जनप्रतिनिधियो से सिकरहना नदी में हो रहे कटाव के साथ ही उसकी सहायक नेपाली नदियो के संदर्भ में जानकारी हासिल करने के बाद अंचल अधिकारी को बाढ़ पूर्व सभी जरूरी तैयारियों को ससमय करने का निर्देश दिया।

इसके पूर्व डीएम बंजरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर अंचल व प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होने आरटीपीएस काउंटर तथा आधार सेंटर के साथ साथ अन्य कार्यालयों में जाकर वहां की स्थिति का अवलोकन किया और कार्यरत कर्मियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की।इसके साथ ही उन्होने उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनके कार्यालय आने का कारण पूछा। तदुपरांत उन्होने ग्रामीण जनता की समस्याओं का ससमय निपटारा करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील गौड़,अंचलाधिकारी रोहित रंजन सिंह सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर