नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 28 मई (हि.स.)। पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

जनपद के थाना भगवानपुर में 26 मई को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित लाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्री सैईदपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ग्राम सैईदपुर जाने वाले रास्ते पर नाथीराम के आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर