पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की सेहत बिगड़ी, अचानक सारे कार्यक्रम रद्द कर पहुंचे जयपुर

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्लिप डिस्क से पीड़ित हो गए है। इस समस्या के कारण बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता और गढ़शंकर में प्रस्तावित रैली का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। वे जयपुर लौट आए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है। मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें एवं अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

   

सम्बंधित खबर