आसमान से बरस रही आग, तापमान 45 के पार

कठुआ 29 मई (हि.स.)। यहां एक ओर समूचे देश में गर्मी से लोग हलकान हैं। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी कहर जारी है। कठुआ के इलाकों में पारा 45 के पास पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम में कोई भी बदलाव नहीं होगा। लगातार तापमान 45 के आसपास रहने वाला है। वहीं जिला प्रशासन ने भी जिलावासियों को गर्मी और लू से बचने के लिए हिदायतें जारी की हैं। बुधवार को भी कठुआ में गर्मी का कहर जारी रहा। तेज धूप और लू के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूं तो सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख थे, किन्तु दिन चढ़ने के साथ हालात खराब होते गए। शहर के बाजारों में रौनक गायव रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर