घर का गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद

घर का गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद
बर्जुग की मौके पर मौत, पिता पुत्र गिरफ्तार
जम्मू
गंग्याल पुलिस थाना अंतर्गत नरवाल वाला सयोडा इलाके में घर के गेट को लगाने को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवार आमने सामने आ गए। जिसके बाद एक बर्जुग गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। इस मामले का पूरा विडियो भी पुलिस के पास आ गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में पिता पुत्र को गिरफ्तार कर थाने में लाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।
जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय बोध राज पुत्र शंकर दास निवासी नरवाल वाला सयोडा का अपने 75 वर्षीय भाई पूर्ण चंद के साथ शाम को विवाद हो गया। मामला गेट लगाने को लेकर हुआ था। एक भाई अपने घर का गेट लगा रहा था। दूसरा भाई उसका विरोध कर रहा था। वीरवार को जब काम शुरू करवाया गया तो दोनों भाईयों के बीच में बहस शुरू हो गई। उसके बाद मामला गर्म हो गया। दोनों के परिवार मौके पर जमा हो गए। इस दौरान बोध रात एक दम से जमीन पर गिर गया। इस पूरे मामले की दूसरे पक्ष की तरफ से विडियो बनाई गई है। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने कई तरह के आरोप लगाए है। उनका कहना था कि हत्या की गई है। पुलिस ने मौके को देखते हुए पूर्ण चंद तथा उसके बेटे को पकड लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। लेकिन जांच होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस की तरफ से सबूतों को देखा जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर