ट्रक से 54 कार्टून शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 01 जून (हि.स.)। बागडोगरा थाने की पुलिस ने असम से बिहार जाने वाली ट्रक से शनिवार तड़के 54 कार्टून शराब जब्त किया है। वहीं, ट्रक के चालक और सह चालक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम समशूल हक (32) और रियाजुल हक (22) है। दोनों असम के निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर तड़के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अभियान चलाकर असम से बिहार जाने वाली एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक के अंदर बनी गुप्त चेंबर से पुलिस को 54 कार्टून शराब बरामद हुआ। जो 506 लीटर से अधिक थी। बागडोगरा थाने की पुलिस ने ट्रक के चालक और सह चालक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर