नकली नोट के कारोबार में शामिल तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी, 01 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान दिसपुर पुलिस थाने की एक टीम ने शनिवार को डाउन टाउन इलाके के पास एक घर में छापा मारा। अभियान के दौरान पुलिस ने नकली नोट के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक प्रिंटिंग मशीन और 3,49,500 नकली नोट बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान त्रिपुरा के कुमारघाट से सत्रगन रियांग, अलसरन्हा रियांग और लालूक मोइनुल हक के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर