महिला की हत्या कर शव को कंबल में लपेट कर सड़क किनारे फेंका

जयपुर, 2 जून (हि.स.)। करधनी थाना इलाके में एक महिला का सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस का मानना है कि महिला की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है। पहचान छुपाने के लिए महिला के शव को बुरी तरह से कुचल गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह निवारू लिंक रोड पर मंगलम सिटी के पास रोड किनारे एक महिला की चादर में लिपटी लाश पड़ी मिली। शव देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए।

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतका की पहचान करने के साथ ही हत्यारे की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के पास कार के टायरों के निशान भी मिले हैं। साथ ही घटनास्थल के पास कार के टायरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। जांच में सामने आया है कि महिला की किसी ओर जगह हत्या की गई है। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचल कर बिगाड़ा गया है। चादर में लाश को बांधकर किसी गाड़ी में डालकर यहां फेंका गया है। मृतका की उम्र करीब 35 साल है। वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाले जा रहे है।

महिला से दुष्कर्म की आशंका

थानाधिकारी ने बताया कि चादर में लिपटी महिला की लाश न्यूड हालत में मिली है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं मिले है। इसके चलते हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म करने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि हत्या में 2 या 2 से ज्यादा लोग शामिल है। चादर में लाश को बांधकर किसी फोर व्हीलर वाहन में डालकर यहां लाया गया है। महिला की लाश को उठाकर रोड के किनारे फेंकना आसान नहीं है। महिला के वजन को लेकर भी पुलिस हत्या में 2 या 3 से ज्यादा लोगों के शामिल होना मान रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर