पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में झामुमो के तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

खूंटी, 2 जून (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने पार्टी के के तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार कर को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। जिलाध्यक्ष की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कर ने छह मई को भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के साथ सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट किया था, जो पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है।

इधर, पार्टी से निष्कासन के बाद संतोष कुमार कर ने भी बयान जारी कर कहा कि झामुमो के वरीष्ट नेता मनमाने ढंग से पार्टी कों चला रहे हैं। इसके कारण उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात हो कि संतोष कुमार कर तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर