तीताबर में माता-पिता के हमले में बेटे की मौत

जोरहाट (असम), 04 जून (हि.स.)। तीताबर में एक नृशंस हत्या हुई है। पुलिस ने आज बताया कि अपने मंझले बेटे की मदद से माता-पिता द्वारा सबसे बड़े बेटे की हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक, जोगेन सैकिया नामक एक व्यक्ति ने अपने बेटे अनिल सैकिया को अपनी पत्नी मणि सैकिया की मदद से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। जिसकी जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात मौत हो गई। पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की रात घर में पिता और मां ने बेटे की पिटाई की थी।

उस दिन, माता-पिता ने अपने मंझले बेटे की मदद से अपने बड़े बेटे और पीड़ित अनिल सैकिया के सिर पर बेरहमी से हथौड़े से वार किया। हमले से वह बेहोश हो गया था। सूचना मिलने पर तीताबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में अनिल सैकिया को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, बीती रात ईलाज के दौरान अनिल सैकिया की मौत हो गई।

इस बीच, माता-पिता और मंझला बेटा भाग गए, लेकिन तीताबर पुलिस उसके पिता जोगेन सैकिया को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जबकि, मां और मंजीत सैकिया अबतक फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर