पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ आरके कालेज में मतगणना प्रारम्भ

पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ मतगणना प्रारम्भ पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ मतगणना प्रारम्भ पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ मतगणना प्रारम्भ पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ मतगणना प्रारम्भ

मधुबनी,04 जुन (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज परिसर में झंझारपुर व मधुबनी दोनो संसदीय क्षेत्र की मतगणना कार्य प्रारम्भ है।

जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के बीच पुख्ता व्यवस्थित प्रशासनिक इन्तजाम के साथ मतगणना कार्य शुरू है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा व एसपी सुशील कुमार आरके कॉलेज परिसर स्थित बज्रगृह में सुबह से ही मुस्तैद दिखा।

जिला प्रशासन के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों सहित सभी एसडीओ व डीएसपी की प्रतिनियुक्ति मतगणना स्थल पर है।डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्ण चाक-चौबंद प्रशासनिक इन्तजाम के साथ पारदर्शिता के बीच दोनो संसदीय क्षेत्र झंझारपुर व मधुबनी का मतगणना कार्य प्रारम्भ कर दिया।

डीपीआरओ परिमल कुमार ने कहा कि डीएम के निर्देश पर मतगणना केन्द्र से पल-पल की रूझान सार्वजनिक करने की व्यवस्थित इन्तजाम किया गया है।मतदान केन्द्र के बाहर समर्थकों की भीड़ सुबह से ही जुट रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/डा लम्बोदर/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर