लोकसभा चुनाव : बदायूं से भाजपा के दुर्विजय सिंह आगे, सपा के आदित्य यादव पिछड़े

लखनऊ, 4 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव से 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ें हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा के दुर्विजय सिंह 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। बसपा के मुस्लिम खां तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

किसी जमाने में सपा का गढ़ माने जाने वाली बदायूं सीट 2019 में भाजपा ने जीती थी। बदायूं सीट पर 1996 से 2014 तक लगातार सपा का कब्जा रहा। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने जीती थी। वर्ष 2019 में भाजपा ने यह सीट 19 हजार मतों के अंतर से जीती थी।

हिन्दुस्थान समाचार/आशीष/पवन

   

सम्बंधित खबर