अपने विधानसभा क्षेत्र में ही पीछडे कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, भाजपा को मिली 3360 की बढत

सोलन, 04 जून ( हि. स.) । शिमला संसदीय क्षेत्र के साेलन के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढत मिली है। यहां तक की कांग्रेस उम्मीदवार के कसौली विधानसभा में भी भाजपा को बढत मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी वर्तमान में कसौली से ही विधायक हैं।

ज़िला के 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 193, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 182, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 296, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप को 27737, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 24377 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 342 वोट डाले गए।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव शिमला संसदीय क्षेत्र में शामिल सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

ज़िला के 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 413, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 252, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 384, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप को 40026, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 24542 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 377 वोट डाले गए।

ज़िला के 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 743, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 332, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 466, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप को 40283, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 25119 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 438 वोट डाले गए।

ज़िला के 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 367, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 198, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 220, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप को 33521, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 20439 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 265 वोट डाले गए।

ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 219, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 265, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 184, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप को 32125, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 27109 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 403 वोट डाले गए।

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप

/सुनील

   

सम्बंधित खबर