विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के 10 तालाबों में श्रमदान होगा

शहर में होंगे विविध आयोजन

धमतरी, 4 जून (हि.स.)। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए शहर के विभिन 10 तालाबों में श्रमदान किया जाएगा। यह कार्य जनसहभागिता से होगा। इससे जल स्रोतों के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने और जनसामान्य का जल स्रोतों से जीवंत संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने कहा कि जल ही जीवन है। केवल स्लोगन नहीं, हम जलस्रोतों से ही जीवन पाते हैं। आयुक्त ने सभी सामाजिक, शासकीय, अशासकीय संस्थाओं, जनअभियान परिषद से जुड़े संगठनों से अभियान में शामिल होने अपील की है। शहर में भूजल स्तर संरक्षण के लिए शहर की तालाब महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धमतरी शहर के नाग सागर तालाब हटकेश्वर वार्ड, कांटा तालाब सुभाष नगर वार्ड ,आमा तालाब अंबेडकर वार्ड, रामसागर तालाब, राम सागरपारा वार्ड,बनिया तालाब महंतघासी वार्ड ,महिमा सागर तालाब महिमा सागर वार्ड , बठेना तालाब बठेना वार्ड ,कलार तालाब रामपुर वार्ड ,मकई तालाब मकेश्वर वार्ड ,कठोली तालाब कोष्टापारा वार्ड में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर