महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

मुरादाबाद, 05 जून (हि.स.)। जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को दी अपनी तहरीर में देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस में जाने से पहले महिला ने देवर की शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने उसके साथ-गाली गलौज व मारपीट की थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपित देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मूंढापांडे के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से वह बच्चे को लेकर मायके में आकर रह रही थी। बीते दिनों पीड़िता अपने बच्चे को लेकर ससुराल पहुंची थी। वहां पर देवर ने पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने देवर की शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। इसी संबंध में पीड़ित महिला ने थाना में शिकायत की है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/दिलीप

   

सम्बंधित खबर