पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए प्राकृतिक संपदा का संतुलित होना अति आवश्यक

गोपालगंज, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर बाण गंगा नदी की अविरलता को लेकर संकल्प सभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम टेढ़ीआ घाट सासामुसा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लव कुमार दुबे एवं संचालन राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के जिला मंत्री त्रिमूर्ति कुमार पटेल के द्वारा किया गया। साथ ही आगंतुक अतिथियों, प्रकृति प्रेमियों एवं आम ग्रामीणों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक इंजीनियर विमल कुमार ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा, नदी की अविरलता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, भूमि की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन स्थानीय स्तर पर विभिन्न जन जागरूकता अभियान आयोजित करते रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु तथा प्राकृतिक घटकों की सुरक्षा हेतु विशेष कार्य योजना, जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में स्वीकृत की गई है। इसे हर स्तर पर लागू करना जरूरी है। घटते वन क्षेत्र, शहरीकरण, प्रकृति विरूद्ध विकास करने की अवधारणा के प्रति विरोध हेतु जन जागरण एवं जन जागरूकता अपेक्षित है । 33 प्रतिशत वन क्षेत्र विकसित करना चुनौती है। जल संकट, बढ़ते तापमान एक बहुत बड़ी चुनौती है। जिसे रोकने हेतु सभी आम जनमानस को जागरूक होकर प्रकृति संपदा की सुरक्षा करनी होगी ना की एयर कंडीशनर लगानी होगी इस कार्य के युवा कि भागीदारी सुनिश्चित करना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर