सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, दो घायल

मोरीगांव (असम), 07 जून (हि.स.)। मोरीगांव जिलांतर्गत एजारबाड़ी में बीती रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसपर सवार एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार हो कर जा रहे थे। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी। जबकि, अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर दोनों को गुवाहाटी में उन्नत चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।

मृत युवक की पहचान गिरिकांत नाथ के रूप में हुई है। मृतक युवक मूल रूप से होजाई जिला के लंका थानांतर्गत उदाली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर