हिरासत से भाग रहे चोरी के आरोपित को पुलिस ने मारी गोली, घायल

होजाई (असम), 31 जनवरी (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका के डबका में हिरासत से भागने का प्रयास कर चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद फिर दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को नीलबागान में दो बदमाश एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये चुराकर फरार हो गये थे। पुलिस ने चोरी के आरोप में नागालो नानी को गिरफ्तार किया था। पुलिस डबका के हल्धिआटी से नागालो नानी को लेकर तलाशी अभियान चलाने के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान डबका-डिफू लिंक रोड पर सालबागान में उसने पुलिस के वाहन से भागने की कोशिश की। इस पर उसे रोकने के लिए पुलिस ने पहले चेतावनी दी फिर उस पर फायरिंग कर दी। गोली नागालो के पैर में लगी। घायल नानी को पुलिस ने दबोच लिया। घायल को पुलिस ने रात में ही डबका के सामुदायिक अस्पताल ले गई, लेकिन बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए होजाई के जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मुठभेड़ के संबंध में किसी तरह की कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं किया है।

दरअसल, मंगलवार को अलाउद्दीन नामक व्यक्ति पंजाब नेशनल बैंक ऑफ नीलबागान की शाखा से पैसे निकालकर अपनी बाइक में रख दिया था। इसी दौरान नागालो नानी और उसके दूसरे साथी माइकल रायडो ने बाइक से पैसे चुराकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में लोगों ने दोनों चोरों की जमकर पिटाई करने के बाद नीलबागान थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के पास से एक पल्सर बाइक भी बरामद की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर