चुनावी नतीजे आने के बाद गोघाट में हिंसा, पुलिसकर्मी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता घायल

चुनावी नतीजे आने के बाद गोघाट में हिंसा, पुलिसकर्मी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता घायल

हुगली, 08 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से ही राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा की खबरें लगातार आ रही है इसी क्रम में शुक्रवार रात हुगली जिले के गोघाट में भी हिंसा हुई। यहां तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगा है। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुगली के गोघाट के भुरकुंडा इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया जिसमें करीबन आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। चार घायलों को कामारपुकुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपद्रव रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। हालांकि, तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है।

स्थानीय भाजपा अध्यक्ष विजय राय ने शनिवार को बताया कि तृणमूल नेता इलाके से भाजपा का झंडा हटाने के लिए दबाव बनाने रहे थे। आरोप है कि झंडा न खोलने पर शुक्रवार रात उन्हें और उनके भाई को जमकर पीटा गया। आरोप है कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर गोघाट थाने पुलिस मौके पर गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईंट लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाद में बड़ी संख्या में फोर्स ने जाकर स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर