फरीदाबाद: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

फरीदाबाद, 9 जून (हि.स.)। सरूरपुर की दुर्गा कॉलोनी में शनिवार की देर रात एक विवाहिता ने फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। रविवार को थाना मुजेसर ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पिता, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया गया।

राजीव कॉलोनी में रहने वाले मनोज कुमार ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पलक की शादी 2021 में दुर्गा कॉलोनी निवासी कौशल के साथ की थी। कौशल निजी उद्योग में काम करता है। पलक की सात महीने की बेटी है। आरोप है कि कौशल, उसके पिता धर्मबीर व सास रचना बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। मारपीट की जाती थी। शनिवार की रात उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रात को बेटी के ससुराल से फोन आया तो घटना का पता लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव

   

सम्बंधित खबर