पुलिस ने 20 भैंस और 8 गायों को किया जब्त, दो गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 10 जून (हि.स.)। जिला के बिलासीपाड़ी पुलिस ने गायों और भैंसों तस्करी की तस्करी खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि अभियान तस्करी किये जा रहे 20 भैंस और आठ गायों को जब्त किया गया।

सूत्रों ने बताया है कि आज तड़के बिलासीपाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से भैंस से भरा कंटेनर (यूपी-23एटी-1256) को जब्त किया गया। कंटेनर के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से आठ-आठ गायों को भी जब्त किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गये। गायों को फिलहाल बिलासीपाड़ी पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर