सांसद कालीचरण मुंडा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

खूंटी, 11 जून (हि.स.)। खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा और खूंटी लोकसभा के पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की।

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खूंटी लोकसभा से चुनाव में शानदार जीत करने पर कालीचरण मुंडा को बधाई और आशीर्वाद दिया। खूंटी लोकसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी और कांग्रेस के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक भूषण बाड़ा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी सिमडेगा विधानसभा से एकतरफा जीत दर्ज करने के लिए अभी से ही पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी में जुट जाएं। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी। क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी के साथ है। पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव ने भी संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर