भूपेन बोरा बेतुके बयानबाजी के बेताज बादशाह : भाजपा

गुवाहाटी, 13 जून (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) अध्यक्ष भूपेन बोरा को 'असंगत टिप्पणियों का बेताज बादशाह' बताया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी न केवल हास्यास्पद है बल्कि मानसिक अस्थिरता का संकेत भी देती है।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान न केवल हास्यास्पद है, बल्कि यह मानसिक अस्थिरता का भी संकेत देता है। उन्होंने भूपेन बोरा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि कांग्रेसी प्रधानमंत्री असम में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे।

दरअसल, भाजपा की राय है कि हालिया लोकसभा चुनाव में 11 सीटें जीतने और असम के 94 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा गठबंधन की भारी अंतर से जीत के बाद भूपेन बोरा ने ऐसा बयान दिया है। ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की मजबूत गठबंधन सरकार केंद्र में शपथ लिया है, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री की कल्पना करने पर तंज कसते हुए भाजपा ने इसे ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने ' करार दिया है।

पिछले 2004 के लोकसभा चुनाव में अपनी स्वयं की 145 सीटों और 2009 के चुनावों में 206 सीटों के साथ अपने दो कार्यकाल में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतकर देश की जनता का मजबूत समर्थन हासिल करने वाली भाजपा पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करना असल में कांग्रेस की मानसिक अस्थिरता का संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के ऐसे चरित्र के प्रति सचेत है, जो झूठ और भ्रम पैदा करने में माहिर है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष के बयान के लिए यह वांछनीय है कि वह अधिक जिम्मेदार हो।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर