भारत-बांग्लादेश सीमा से मोर्टार शेल बरामद

सिलीगुड़ी,14 जून (हि.स.)। फुलबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके से शुक्रवार को एक मोर्टार शेल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि मोर्टार शेल को फुलबाड़ी के अमायदिघी संलग्न भारत-बांग्लादेश सीमा से बरामद किया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फूलबाड़ी इलाके के एक पार्किंग स्थल में डंपर से तीस्ता से रेत और पत्थर लाया गया था। उसी से मोर्टार शेल बरामद हुआ। ।इसकी सुचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्टार शेल को अपने कब्जे में लिया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पिछले साल पहाड़ों में प्राकृतिक आपदा के बाद कई मोर्टार शेल तीस्ता नदी में बह गए थे। यह मोर्टार शेल वहीं से आया होगा।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर