जींद : न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

जींद, 14 जून (हि.स.)। सदर थाना सफीदों पुलिस ने न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर पांच लाख 80 हजार रुपये ठगने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को गांव ऐंचराकलां निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात गांव सुलतानपुर निवासी सुनील तथा हिसार निवासी रोबिन से हुई।

रोबिन ने बताया कि वह युवकों को विदेश भेज कर उन्हें काम दिलाता है। वह उसके बेटे हिमांशु को विदेश न्यूजीलैंड भेज कर उसे काम दिला देगा। जिसक लिए उसने साढ़ 15 लाख रुपये की डिमांड की। 27 सितंबर 2023 को उसने आरोपितों को पांच लाख 80 हजार रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपित ने उसे उसके बेटे का वर्क वीजा दे दिया। जब उसका बेटी एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे दुबई का टूरिस्ट वीजा दे दिया।

दुबई में उसके बेटे के साथ मारपीट की गई ओर उसे बंधक बना लिया गया। सभी दस्तावेज छीन लिए गए। जिसके साथ उससे रुपयो की डिमांड भी की गई। 17 अक्टूबर को उसका बेटा घर वापस लौट आया। जब उसने आरोपितों से रुपये वापस मागे तो आरोपितो ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शुक्रवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुमन की शिकायत पर सुनील तथा रोबिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र

   

सम्बंधित खबर