जिला जज,डीएम व एसपी ने किया मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण

पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण करते जिला जज,डीएम व एसपीपर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण करते जिला जज,डीएम व एसपी

पूर्वी चंपारण,15 जून(हि.स.)। जिला जज,डीएम व एसपी ने विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण किया । इस दौरान इनलोगो ने विधि विवादित किशोरों हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान गृह में उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन के गुणवता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते गृह के साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद को निदेश दिया कि मामलों को अविलंव निष्पादन करना सुनिश्चित करे। इन्होने संयुक्त रूप से आवासित किशोरों को जीवन में पूर्व की गलतियों को भूलाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान गृह में कुल 67 किशोर आवासित थे। इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी, प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

   

सम्बंधित खबर