मजबूती से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से लड़ेगी की चुनाव

सिरसा,17 जून (हि.स.)। जेजेपी जल्द प्रदेश में अपना मजबूत संगठन तैयार करेगी। हरियाणा में एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। यह संगठन प्रदेश की भविष्य की लड़ाई लडऩे में पूर्ण रूप से सक्ष्म होगा। संगठन को प्रभावी बनाने के लिए निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। यह बात जेजेपी के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोमवार को यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध के चलते हरियाणा में जननायक जनता पार्टी को नुकसान पहुंचा है यही कारण रहा है कि इन चुनावों में भाजपा के साथ- साथ जननायक जनता पार्टी को भी विरोध झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी पूरी तरह से तैयार है और जेजेपी नेता व कार्यकर्ता प्रदेशस्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। चौटाला ने कहा कि किसी वजह से कोई नाराज कार्यकर्ता है तो उन्हें मान-सम्मान के साथ उनकी गलतफेमियां दूर करके उन्हें मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी के पक्ष और मोदी के खिलाफ मतदाताओं ने वोट डाले थे लेकिन विधानसभा में स्थिति अलग होगी और मतदाता क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अपने मत कर प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनावी नतीजों का आकंलन कर रही है और चुनाव में कमियां रही है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लोग हरियाणा रोजगार कौशल निगम से काफी परेशान थे। भाजपा की गलत नीतियों को खामियाजा जेजेपी को भुगतना पड़ा। जेजेपी ने भाजपा के साथ वादों को पूरा करने के लिए गठबंधन किया था लेकिन अंतिम दौर पर भाजपा वादों को पूरा करने में पीछे हट गई। दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा 2024 में प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव अलग-अलग मुद्दों को लेकर होता है

हरियाणा में लोकसभा का चुनाव एनडीए वर्सेस इंडिया गठबंधन में था जबकि विधानसभा चुनाव हरियाणा में दो पक्षों यानी कांग्रेस और भाजपा के बीच में नहीं होगा हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मुकाबला तीन या चार पार्टियों में होगा। हरियाणा का विधानसभा चुनाव का रिजल्ट इसका प्रमाण है हरियाणा में एक बार फिर से जननायक जनता पार्टी की हवा चलेगी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अलग ट्रेड होते हैं हरियाणा में जेजेपी की सरकार बनेगी और दुष्यंत चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव

   

सम्बंधित खबर