कानपुर: बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

कानपुर,19 जून (हि.स.)। साढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को जेल भेजते हुए कार्रवाई की गई है।

पुलिस उपायुक्त रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित साढ़ थाना क्षेत्र के मड़ेपुर गांव निवासी रामबली है। उसके खिलाफ 16 जून को एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

साढ़ थाने की पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर 65 वर्षीय रामबली को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर

/मोहित

   

सम्बंधित खबर