कठुआ में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन, युवाओं ने थामा दामन

कठुआ, 19 जून (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ मुख्यालय में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष रफीक मलिक के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद कई लोगों ने पार्टी का दामन भी थामा, जिनका पदाधिकारियों ने हार पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद कुमार बाजपेई ने कहा कि उनका संगठन शुरू से ही आम लोगों को हितों को लेकर आवास बुलंद करता रहा है। केंद्र में मौजूदा सरकार में भी उनकी पार्टी संयुक्त रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि लोगों के जो भी समस्या होगी उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के विकास को लेकर भी हर संभव कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब हो कि लोक जनशक्ति पार्टी एक राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, जो मुख्य रूप से भारत के बिहार राज्य की राजनीति में सक्रिय थी। पार्टी का गठन 2000 में हुआ जब रामविलास पासवान जनता दल से अलग हो गए। बिहार में दलितों के बीच पार्टी की अच्छी-खासी पकड़ थी। 2021 में पार्टी दो पार्टियों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बंट गई। वही चिराग पासवान की पार्टी में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ के सभी पर जीत हासिल की है।

हिन्दुस्थान समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर