चिकित्सा अधिकारियों एवं रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यों ने लगाए पौधे

बांसवाड़ा, 19 जून (हि.स.)। गायत्री मण्डल द्वारा संचालित पीताम्बरा आश्रम में चल रहे दिव्य हरित उत्सव के अन्तर्गत बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों एवं रेडक्रॉस समिति के सदस्यों ने आश्रम परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हीरालाल ताबियार एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल डिण्डोर, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. मुनव्वर हुसैन, शर्ली जोयँ, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य यश सराफ, नीरज पाठक, प्रेरणा उपाध्याय, रुचिका चौधरी, मनोज त्रिवेदी, सूरज राठौर, गायत्री मण्डल के पदाधिकारियों आदि ने मौलश्री सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हीरालाल ताबियार एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों तथा रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यों ने श्री पीताम्बरा आश्रम की गतिविधियों का अवलोकन किया और गायत्री मण्डल द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर