सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

पूर्वी चंपारण,20 जून(हि.स.)। जिले रामगढवा थाना क्षेत्र में एशियन हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गयी। दोनो युवक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है,वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

बताया गया है कि दोनों युवक नेपाल मे रह रहे अपने ग्रामीण कन्हैया प्रसाद के यहां आयोजित छेका कार्यक्रम में शामिल होकर एक ही बाइक पर रामगढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुर शिव शक्ति मिल के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी,जिसमे दोनो की मौत हो गयी।

दो युवक की पहचान पिपरपाती गांव निवासी स्वर्गीय राम अयोध्या प्रसाद के पुत्र राजू प्रसाद और राजेश्वर प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस स्कॉर्पियो व इसके चालक की पहचान करने मेॆ जुटी है। दोनों शव को रामगढ़वा पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर