कैथल: किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेतृत्व को अंतर मंथन की जरूरत: सुरजेवाला

कैथल, 21 जून (हि.स. )। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को दु:खद करार दिया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किरण चौधरी व श्रुति चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने पर पूछे गए सवाल के जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का अगर कोई भी साथी पार्टी छोड़कर जाता है तो उसका बहुत नुकसान और दुख होता है। एक कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़कर जाए तो पूरी पार्टी को इसका नुकसान होता है। जब कोई नेता या कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जाए तो पार्टी के नेतृत्व को अंतर मंथन करना चाहिए कि ये क्या कारण है कि हमने अपने महत्वपूर्ण उस साथियों को खो दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/नरेश /संजीव

   

सम्बंधित खबर