भाजपा कार्यालय सभागार में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

मधुबनी, 21 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुई।

कार्यकर्ताओं सहित शहर के गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। शंकर झा की अध्यक्षता में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर काफी लोगों ने भाग लिया। भाजपा आईटी सेल संयोजक राजीव कुमार झा ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय दशवां योग दिवस कार्यक्रम में शहर के लेगों ने बढ चढ़कर भाग लिया। योग शिक्षक उमेश राजपाल ने कई प्रकार योग करने की जानकारी दिया।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ व मन प्रसंचित रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। स्वस्थ रहने को योग आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार सिंह संजय पांडे, सुनील कुमार मिश्रा, राधा देवी, मनोज कुमार मुन्ना, विष्णु कुमार राउत सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ लम्बोदर /गोविन्द

   

सम्बंधित खबर