विभिन्न मांगों को लेकर मछुआरों ने दिया धरना

धरना देते मछुआरे

भागलपुर, 21 जून (हि.स.)। डॉल्फिन अभयारण्य के नाम पर मछुआरों को गंगा से बेदखल करने और वन विभाग द्वारा मछलियों का शिकार करने वाले मछुआरों का जाल और नाव को छीनकर झूठे मुकदमा करने के खिलाफ गंगा मुक्ति आंदोलन और बिहार प्रदेश मत्स्यजीवी जल श्रमिक संघ के संयुक्त बैनर तले तकरीबन 300 महिलाओं और पुरुष मछुआरों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया।

धरना दे रहे लोगों ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। धरना में आयोजित सभा को बिहार प्रदेश मत्स्यजीवी जल श्रमिक संघ के संयोजक योगेंद्र सहनी सहित अन्य ने संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर