जींद: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस

जींद, 25 जून (हि.स.)। निजी होटल में मंगलवार को भाजपा पार्टी ने मंगलवार को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर काले दिवस के रूप में मनाया। बीजेपी प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता रही। 25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस, कभी न भूलने वाला दिन था।

भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में लोकतंत्र की हत्या करने का लंबा इतिहास रहा है। साल 1975 में आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस दिन को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बांध दिए थे। आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष किया। जिनको वो नमन करते हैं। गौरतलब है कि 25 जून 1975 को ही इंदिरा गांधी ने आपातकालष् की घोषणा की थी। भाजपा 25 जून को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता को बिना कसूर के जेलों में ठोक दिया गया था। जो कांग्रेस पार्टी आज संविधान की बात करती है, उनको ज्ञात होना चाहिए कि सर्वप्रथम अगर इस देश में किसी ने संविधान को खंडित करने का काम किया तो वह कांग्रेस पार्टी थी देश में इमरजेंसी जैसे कानून पास करना यह किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ने किया था। कार्यक्रम में विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, जिला महामंत्री डा. राज सैनी, जवाहर सैनी, हरिदास सैनी, ओम प्रकाश शर्मा, भीम सैनी, संजय धवन, अनिल कुमार, कृष्ण अहलावत सहित वार्ड पार्षद संगीता छाबड़ा, ममता रावत, रामचंद्र शास्त्री, दीनदयाल शर्मा, कुलदीप सिहाग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर