10 हजार याबा टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

करीमगंज (असम), 25 जून (हि.स.)। करीमगंज पुलिस ने 10 हजार याबा टैबलेटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए आज बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर करीमगंज पुलिस ने एक अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की 10 हजार याबा टैबलेट ले जा रहे एक दोपहिया वाहन को रोका। इस संबंध में एक व्यक्ति को टैबलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस सिलसिले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इस बरामदगी के लिए करीमगंज पुलिस की सराहना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर