लोकतंत्र की हत्या करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है : भाजपा

कटिहार भाजपा

कटिहार, 25 जून (हि.स.)। आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या को लेकर मंगलवार को कटिहार भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में काला दिवस मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णियां सदर विधायक विजय खेमका रहे।

विजय खेमका ने कहा कि 25 जून 1975 इतिहास का वो काला दिन जिसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया था। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक फैसले से देश में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित हुई और देश की जनता पर हद से ज्यादा अत्याचार हुआ उसकी भरपाई नहीं हो सकती।

विजय खेमका ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास का ये काला दिन ही नही काली रात भी है लेकिन अफसोस की बात ये है कि आज तक इंदिरा गांधी की पीढ़ी में कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी कांग्रेस पार्टी की वही मानसिकता है।

जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि 25 जून 1975 की रात में नव हजार लोगों को उठा लिया गया था। देश का कोई प्रमुख नेता नहीं बचा था,जिसमें मुख्य रूप से मोरारजी देसाई, मोहन धारिया, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी... ऐसी लंबी श्रृंखला है। इन नेताओं को एक दिन या दो दिन नहीं, बल्कि 19 महीनों से ज्यादा जेल में रहना पड़ा था। इन नेताओं का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने प्रजातंत्र की रक्षा और मजबूती के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को नमन करता हूँ।

मौके पर कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढा विधायक कविता पासवान, पुर्व सांसद निखिल कुमार, पुर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,पुर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

   

सम्बंधित खबर