मध्यमग्राम और बिराटी के बीच रेलवे पुल मरम्मत कार्य रद्द

उत्तर 24 परगना, 29 जून (हि.स.)। पूर्व रेलवे की तरफ से सियालदह डिवीजन अंतर्गत मध्यग्राम और बिराटी स्टेशनों के बीच पुल मरम्मत कार्य रद्द कर दिया है। रेलवे अथॉरिटी ने शुक्रवार रात एक विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी है।

जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, दमदम-बारासात शाखा में जो पावर ब्लॉक लिया जाना था, वह रद्द किया गया है। हालांकि, रेलवे ने यह नहीं बताया कि दोबारा काम कब किया जाएगा। न ही ब्लॉक प्रक्रिया रद्द करने की वजह बताई गई है। चूंकि यह रूट ब्लॉक नहीं किया जाएगा इसलिये शनिवार और रविवार को अन्य दिनों की तरह रेल परिसेवा सामान्य रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले रेलवे ने जानकारी दी थी कि मध्यमग्राम और बिराटी स्टेशनों के बीच एक रेलवे पुल की मरम्मत का काम शनिवार रात से रविवार सुबह तक किया जाएगा। काम में करीब 12 घंटे का पावर ब्लॉक लगेगा। इसलिए शनिवार और रविवार को इस शाखा में रेल परिसेवा बाधित रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर