5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला किशोर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, 30 जून (हि.स.)। पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत 30 जून को एक किशोर ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पड़ोस में ही रहता था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज तलाश शुरू कर दी थी आरोपी को रविवार सुबह पुलिस ने घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पसगवां क्षेत्र के अंतर्गत बरबर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ 10 वर्ष के नाबालिक लड़के ने घर से लगभग 100 मीटर दूर बघ्घर में दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी मिलने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी खीरी मौका मुआयना के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी नाबालिग फरार था। मामले में पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने रविवार की सुबह घर के बाहर से आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ देवनन्दन/सियाराम

   

सम्बंधित खबर