तटबंध टूटा, कई गांव जलमग्न

गोलाघाट (असम), 01 जुलाई (हि.स.)। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र के साथ ही गेलाबिल और धनसिरी आदि नदियों जलस्तर बढ़ गया है। जिससे राज्य के अनेक इलाकों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार नुमलीगढ़ के महुरामुख के बांकुवाल में पानी ने बांध को बहा दिया, जिससे कई गांव पानी में डूब गए हैं। अनेक मवेशी बाढ़ में बह रहे हैं।

ब्रह्मपुत्र का पानी क्षेत्र के कई गांवों को जलमग्न कर चुकी है। लोगों में काफी दहशत है। लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। मवेशी पानी में बह रहे हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर