महिला थाना में नए कानूनी जानकारी कार्यक्रम में मेयर एवं डिप्टी मेयर सहित कई संगठनों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

पूर्णिया,1 जुलाई(हि. स.)। पूर्णिया महिला थाना में नए कानून के बदलावों और कानून से आम जनता महिलाओं, बच्चों को क्या-क्या फायदा होगा इसकी जानकारी दी गई। महिला थाना द्वारा कार्यक्रम के लिए विस्तृत तैयारी की गई थी।

कार्यक्रम में एएसपी मुख्यालय आलोक रंजन, साइबर डीएसपी अनुराग कुमार तथा रक्षित डीएसपी कृष्ण कुमार एवं एससी एसटी थाना अध्यक्ष उमेश पासवान मौजूद थे।

भारत में तीन आपराधिक कानून में बदलाव को लेकर यह जागरूकता अभियान काफी महत्वपूर्ण रहा और इस कानून को समझने में लोगों ने बहुत ही जागरूकता दिखाई। महिलाओं एवं बच्चों को इस नए तीन कानून से क्या लाभ है यह जानकारी खासकर दी गई। महिलाएं अगर मुसीबत में है तो कैसे ऑनलाइन सूचना दें और पुलिस कैसे त्वरित कार्रवाई करेगी यह भी इस कार्यक्रम में बताया गया।

महिला थाना में इस कार्यक्रम के अवसर पर मेयर विभा कुमारी डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता मौजूद थी जिन्हें महिला थाना अध्यक्ष ललिता कुमारी ने बुके देकर सम्मानित किया। अन्य आए हुए अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर