एसपी ने जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को पढ़ाया नए कानूनों का पाठ

- कहा, ब्रिटिश काल के कानूनों का हुआ अंत, सरल, सुलभ होंगे नए कानून

हाथरस, 01 जुलाई (हि.स.)। भारत सरकार ने आम चुनाव से पहले कुछ कानूनों में संशोधन किया था। एक जुलाई से वह नए कानून लागू हो गए हैं। इसे लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने आम लोगों को नए कानूनों से रूबरू कराया।

एसपी ने कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि देश में तीन नये आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं, इसके तहत कई कानून बदल गए हैं। इससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो चुका है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, इन तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय सुगम होगा तथा नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे।

उन्होंने बताया कि नये कानूनों के अन्तर्गत भारतीय नारी, मासूम बच्चों, बुजुर्गों को विशेष शक्तियां दी गई हैं। भारतीयों के भावनाओं की संहिता का अभिनंदन करें। कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों, अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में आम नागरिकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों को जानकारी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पेंपलेट्स वितरित कर उपस्थित लोगों को जागरुक किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/मदन मोहन/राजेश

   

सम्बंधित खबर