भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने देहरा में संभाला प्रचार का मोर्चा

देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल लोगों के साथ।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल लोगों के साथ।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल लोगों के साथ।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल लोगों के साथ।देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल लोगों के साथ।

धर्मशाला, 03 जुलाई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए बुधवार को सुनहेट में चुनाव प्रचार किया और इनके पक्ष में वोट की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेश में मित्रों की सरकार है जो कि प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। आए दिन सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के अनेकों आरोप लग रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है की सरकार माफिया राज की गिरफ्त में है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित राशन गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन घोटाले से सब अवगत ही है। कांग्रेस सरकार में यह बड़ा घोटाला सामने आए तो विभाग जागा और विभाग ने सख्त रुख अपनाया। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का देहरा में राशन गोदाम है, जहां से क्षेत्र की 100 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दालें, चीनी, नमक, तेल, गंदम, आटा और चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचती है। लेकिन बीते माह गोदाम से करीब एक करोड़ कीमत का राशन गायब हो गया। गोदाम में इस राशन की एंट्री है, लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर यह राशन नहीं पहुंचा। डिपो संचालकों ने जब विभाग से इस बात की शिकायत की तो यह घोटाला उजागर हुआ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय अनेकों विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं।

बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर